संभल, फरवरी 5 -- लखनऊ में आयोजित हो रही तीन दिवसीय फल, फूल और सब्जी प्रदर्शनी में इस बार संभल जनपद की खास पहचान प्रदेश भर में छाने को तैयार है। प्रदर्शनी में संभल के उत्पादों को मिला खास मंच, स्थानीय किसानों और उद्यमियों के लिए गर्व का पल बन गया है। चंदौसी निवासी शालिनी शर्मा द्वारा तैयार किया गया शुद्ध और प्राकृतिक शहद इस प्रदर्शनी में लोगों को अपनी मिठास का एहसास कराएगा। वहीं, ऐंचवाडा डींगर निवासी कुलदीप की उगाई गई ताज़ी और रसीली स्ट्रॉबेरी भी दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करेगी। उद्यान विभाग का मानना है कि इस प्रदर्शनी के जरिए संभल के उत्पादों को प्रदेश स्तर पर नई पहचान मिलेगी। विभाग को उम्मीद है कि शहद और स्ट्रॉबेरी जैसे गुणवत्ता वाले उत्पाद न सिर्फ लोगों का ध्यान खींचेंगे, बल्कि संभल को कृषि और बागवानी के क्षेत्र में एक मजबूत पहचान भी द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.