चंदौली, दिसम्बर 9 -- सैयदराज, हिन्दुस्तान संवाद। यूपी और बिहार बार्डर पर नौबतपुर पुलिस यार्ड के पास नेशनल हाइवे और सर्विस रोड का मुहाना एक ही स्थान पर है। जहां से ग्रामीण सर्विस रोड से हाइवे और हाइवे से सर्विस रोड पर आते जाते हैं लेकिन वहां कोई संकेतक या दिशासूचक बोर्ड नहीं लगाने से आये दिन पैदल, दो पहिया एवं साइकिल सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इससे वहां हमेशा हादसे का भय बना रहता है। संकेतक नहीं होने से सर्विस रोड या फिर हाइवे से मुड़ते समय राहगीर और वाहन चालक एक दूसरे से टकरा जा रहे हैं। अब तक वहां कई लोग हादसे के शिकार हो चुके हैं। इसके बाद भी इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीण बबलू जायसवाल का कहना है कि यह समस्या नौबतपुर के पास मुहाने पर काफी दिनों से बनी हुई है। सर्विस रोड निर्माण के समय ही लोगों ने नेशनल हाईवे निर्माण कर रही क...