चंदौली, फरवरी 23 -- शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र स्थित चकिया-अहरौरा मार्ग से नौडीहां जाने वाले मुख्य संपर्क मार्ग पर भोकाकट नाला की पुलिया इन दिनों हादसों को न्योता दे रही है। पुलिया की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो जाने से राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों के लोगों के लिए आवागमन का प्रमुख साधन है। पुलिया की रेलिंग बदहाल स्थिति से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। बताया जाता है कि भोकाकट नाला पर बनी पुलिया की रेलिंग काफी समय से जर्जर अवस्था में, इसका एक हिस्सा पूरी तरह टूट गई है। जिससे पुलिया के किनारे सुरक्षा व्यवस्था समाप्त हो गई है। पुलिया के ठीक पास एक तीखा मोड़ भी है। जिसके कारण वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है। रेलिंग क्षतिग्रस्त होने से विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को अधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.