दरभंगा, जनवरी 31 -- दरभंगा। लनामिवि परिसर में शुक्रवार को बिहार राज्य संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ की विवि इकाई के तत्वावधान में धरना-प्रदर्शन किया गया। अध्यक्षता करते हुए डॉ. महेश ठाकुर ने कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य स्थानीय स्तर पर कराने, नामांकन शुल्क में कॉलेज की हिस्सेदारी का बकाया भुगतान करने, प्रैक्टिकल में बाह्य परीक्षक की नियुक्ति विवि स्तर से करने, वंचित शिक्षकों का चयन समिति कराने आदि मांगों को लेकर आंदोलन किया गया है। मौके पर डॉ. शंभू नाथ ठाकुर, डॉ. रामस्वरूप चौधरी, डॉ. नवल किशोर सिंह, नवीन कुमार, चंद्रशेखर झा बूढ़ा भाई, खादिम हुसैन, डॉ. गुणानंद चौधरी, बृजकिशोर यादव, कमर हुसैन, कुंवर झा, कामेश्वर महतो, जयराम पासवान, रेवतीराम यादव आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...