मधेपुरा, जनवरी 16 -- मधेपुरा निज संवाददाता । बीएन मंडल विश्वविद्यालय के अधीन संबद्ध और अनुदानित कॉलेजों के प्रधानाचार्य और शासी निकाय के सचिव की बैठक विमेंस कॉलेज में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधानाचार्य संघ के विश्वविद्यालय अध्यक्ष डॉ. देव प्रकाश ने की। बैठक में सम्बद्ध और अनुदानित कॉलेजों की समस्या पर विस्तार से चर्चा हुई। बताया गया कि पूर्व की बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी विश्वविद्यालय को देने के बाद भी उस पर अमल नहीं किया गया। विश्वविद्यालय के रवैए से कॉलेज की व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ने लगा है। प्रधानाचार्य संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार और प्रधान महासचिव डॉ. माधवेंद्र झा ने कहा कि कॉलेजों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को ध्वस्त करने की साजिश रची जा रही है। संबद्ध डिग्री कॉलेज के निर्णयों के विरुद्ध राजतंत्र स्थापित करने की...