दरभंगा, फरवरी 5 -- दरभंगा। उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. एनके अग्रवाल ने संबद्ध महाविद्यालयों में हुई नियुक्ति की जांच कर कार्रवाई का निर्देश कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि के कुलसचिव को दिया है। कुलसचिव प्रो. ब्रजेशपति त्रिपाठी को भेजे पत्र में निदेशक ने कहा है कि खगड़िया जिले के आनंद कुमार ने इस संबंध में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत दर्ज करायी है। निगरानी विभाग के पत्र के आलोक में ही उच्च शिक्षा निदेशक ने कुलसचिव को नियमानुसार कार्रवाई कर अद्यतन जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। आवेदन के अनुसार इसके विरुद्ध सिंडिकेट सदस्य शकुंतला गुप्ता ने अनुमोदन पर रोक लगाने का निवेदन भी किया था। आवेदन में कहा गया है कि पे आईडी सूची की जांच के लिए पूर्व में भी पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. रेखा कुमारी की ओर से 19 दिसंबर 2024 को पत्र भे...