मुजफ्फरपुर, मई 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। स्नातक डिग्री कॉलेजों के संबद्धन को लेकर स्नातक में नामांकन की तिथि 15 दिन और बढ़ाई गई है। इससे पहले भी 30 तई तक तिथि बढ़ाई गई थी। पहले नामांकन की तिथि 15 मई तय की गई थी। बीआरएबीयू में कॉलेज के संबद्धन को लेकर प्रक्रिया चल रही है। 12 कॉलेजों के संबद्धन को लेकर सीनेट से प्रस्ताव पास कर भेजा जा चुका है। कुल 70 कॉलेज का बीआरएबीयू में संबद्धन लटका हुआ है। नए संबंद्ध कॉलेजों के जुड़ने से सीटों में भी इजाफा होगा। स्नातक में इसबार पौने दो लाख सीटों पर नामांकन के लिए आवेदन लिया जा रहा है। पिछले साल 131 कॉलेजों में नामांकन लिया गया था। कॉलेजों के बढ़ने से बीआरएबीयू सूबे में सबसे अधिक कॉलेज वाला विवि बन गया है। उच्च शिक्षा निदेशक एनके अग्रवाल ने निर्देश दिया है कि बीआरएबीयू समेत राज्य के विश्वविद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.