नई दिल्ली, जुलाई 30 -- राष्ट्रीय राजधानी में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक शख्स किसी महिला से इस कदर परेशान हो गया कि उसे कोर्ट से बचाने की गुहार लगानी पड़ी। शख्स का कहना था कि आरोपी महिला उसके पीछे इस कदर पड़ी है कि उसका चैन और सुकून छिन गया है। पीड़ित शख्स ने बताया कि महिला उस पर बार-बार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रही है जबकि वह पहले से शादी-शुदा है। महिला उसके घर तक पहुंच जा रही है और उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रही है। शख्स की गुहार पर रोहिणी कोर्ट की सिविल जज रेणु की अदालत ने कहा कि महिला (जो खुद भी विवाहित है) पुरुष के फ्लैट के 300 मीटर के दायरे में नहीं फटकेगी। यही नहीं आरोपी महिला शख्स और उसके परिवार के सदस्यों से किसी भी तरह का संपर्क नहीं करेगी। अदालत ने आदेश दिया कि महिला पीड़ित शख्स या उसके परिवार के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.