नई दिल्ली, फरवरी 10 -- विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने मंगलवार को भारत यात्रा पर आए अपने चीनी समकक्ष कार्यकारी उप विदेश मंत्री मा झाओक्सू के साथ सीमा पर शांति समेत तमाम मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों में समग्र प्रगति के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता के महत्व पर बल दिया। झाओक्सू ब्रिक्स शेरपा सम्मेलन में भाग लेने के लिए 8 फरवरी से भारत में हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि चीन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सदस्यता के लिए भारत की आकांक्षाओं को समझता है और उनका सम्मान करता है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस दौरान दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों से संबंधित कई मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। द्विपक्षीय चर्चा मुख्य रूप से द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर करने और उनके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.