मधुबनी, फरवरी 7 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। संप हाउस के बंद होने से शनिवार को जिला कोर्ट रोड पर नाली का पानी फैल गया। सदर अनुमंडल कार्यालय से लेकर मधुबनी व्यवहार न्यायालय के गेट नंबर 1 तक सड़क पानी में डूब गया। पैदल सड़क से गुजरने वालों की फजीहत हुई। कलेक्ट्रेट रोड से कोर्ट और अनुमंडल कार्यालय के अलावा जिला निबंधन कार्यालय, निर्वाचन कार्यालय, अभियोजन कार्यालय, जिला समादेष्टा कार्यालय एवं अन्य कार्यालयों में यहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं। नाली के पानी से आती दुर्गंध आसपास के लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया। सदर अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार झा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम प्रशासन से बात की। शाम में नाली की सफाई शुरू कर दी गई। देर शाम एसडीओ श्री झा ने बताया कि बिजली में गड़बड़ी के कारण संप हाउस बंद हो गया। नाली की सफाई नही...