हमीरपुर, फरवरी 8 -- तहसील सभागार में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतें दर्ज की गई। जिसमें मौके पर नौ शिकायतों का निस्तारण हो सका। इस मौके पर जिलाधिकारी ने तहसील कार्यालय के अभिलेखागार व संग्रह कार्यालय समेत अन्य पटलों का निरीक्षण कर कर्मचारियों से जानकारी ली। तहसील सभागार भवन में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने की। इस मौके पर कुल 49 शिकायतें आयी। जिसमें मात्र नौ मामलों का मौके पर निस्तारण हो सका। सबसे अधिक समस्याएं राजस्व, पुलिस व पानी से संबंधित रही। ग्राम माचा के इसराफत अली ने जिलाधिकारी को बताया कि उसके पैतृक मकान पर पड़ोसी ने कब्जा कर लिया है। ग्राम नरायच के अली अहमद ने शिकायत की कि उनके भाइयों का बंटवारा नहीं हुआ है वह भूमिका से खातेदार है लेकिन उसके भाई खेत बेच रहे ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.