आगरा, जनवरी 2 -- संपूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) का आयोजन शनिवार की जगह अब सोमवार पांच जनवरी को जिले की छह तहसीलों में किया जाएगा। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के मुताबिक शनिवार को अवकाश के चलते तहसील दिवस सोमवार को सदर, बाह, किरावली, फतेहाबाद, एत्मादपुर और खेरागढ़ में लगेगा। फरियादियों की शिकायतें सुनने के बाद निस्तारण किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...