संभल, फरवरी 22 -- तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों ने 55 शिकायतें दर्ज कराई। जिसमें 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका। उप जिलाधिकारी आशुतोष तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सबसे अधिक राजस्व की 16 पुलिस की नौ, चकबंदी की चार, विकास की आठ, खाद्य एवं रसद विभाग की दो, समाज कल्याण की एक तथा अन्य विभाग की 15 शिकायत दर्ज कराई गई । जिसमें राजस्व की पांच, पुलिस की तीन, अन्य की दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जा सका। संपूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार रवि सोनकर,सीओ मनोज कुमार सिंह ने शिकायतें सुनी ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...