बिजनौर, दिसम्बर 6 -- चांदपुर। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम नितिन तेवतिया की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें फरियादियों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 22 पुलिस विभाग की 17 विद्युत विभाग की तीन विकास विभाग की 9 अन्य तीन शिकायतें सहित 54 शिकायतें दर्ज हुई है जबकि तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया है। एसडीएम नितिन तेवतिया ने संबंधित विभाग को निर्देशित करते हुए बताया कि फरियादियों की शिकायत का निस्तारण जल्द करें और मौके पर ही जाकर शिकायत का निस्तारण करें। इस मौके पर तहसीलदार आलोक कटिहार नायब तहसीलदार ओमकार सिंह सहित अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.