आजमगढ़, मार्च 18 -- आजमगढ़,संवाददाता। मेंहनगर तहसील सभागार में प्रभारी जिलाधिकारी परीक्षित खटाना एवं पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना की अध्यक्षता में सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 48 शिकायती प्रार्थन पत्र प्रस्तुत हुए। जिसमें सें छह शिकायती पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 42 मामलों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अंदर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इनमे राजस्व विभाग के 31, पुलिस के 11, विकास के तीन, बाल विकास के एक, बिजली विभाग के एक, नगर पंचायत के एक एवं अन्य 13 मामले शामिल हैं। प्रभारी डीएम ने कहा कि इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी, जन समस्याओं का गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। प्रभारी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.