मुरादाबाद, फरवरी 7 -- शनिवार को तहसील परिसर स्थित सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में क्षेत्र के कुल 35 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें से मात्र चार शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए एसडीएम प्रीति सिंह ने संबंधित विभागों की टीम गठित कर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में ग्राम रहटा माफी निवासी विधवा महिला कौशल्या देवी पत्नी स्व. सुरेंद्र सिंह ने अपनी आवासीय भूमि पर जाने वाले रास्ते को जबरन बंद किए जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। महिला का आरोप है कि कुछ लोगों ने दबंगई के बल पर रास्ता बंद कर दिया है, जिससे उसे घर तक पहुंचने में भारी परेशानी हो रही है। विरोध करने पर गाली-गलौज व धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने प्रशासन से रास्ता खुलवाने ...