मिर्जापुर, फरवरी 21 -- मिर्जापुर। जनपद के सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसल चुनार में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक और मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने संयुक्त रूप से आए हुए शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सनकर निस्तारण के दिए निर्देश। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना ही संपूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्येश्य है। इस दौरान अपनी समस्या लेकर पहुंच पीड़ितों की समस्याओं को सुनने के बाद जिलाधिकारी ने कर कुछ का मौके पर समाधान कराया। राजस्व एवं अन्य संबंधित विभागों से संबंधित मामलों को अधिकारियों को सौंपते हुए मौके पर जाकर दोनों पक्षों का सुनकर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापरक समाधान करने का निर्देश दिया गया। साथ जिलाधिकारी ने चेताया कि एक समस्या के लिए पीड़ित को बार-बार पुलिस थाने,चौकी...