हापुड़, जनवरी 5 -- सोमवार को अपरजिलाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में गढ़ तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें कुल 25 आवदेन प्रस्तुत किए गए। इसमें से चार आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को सुपुर्द कर दिया गया। एडीएम ने अधिकारियों से कहा कि समाधान दिवस पर आए आवेदनों का निराकरण पूरी गंभीरता से करें। शिकायतों के निस्तारण में विलंब हुआ तो जवाबदेही तय होगी। एडीएम ने निर्देश दिया कि समयांतर्गत व गुणवत्तापरक निस्तारण कर पोर्टल पर अपलोड कराएं। इस दौरान राशन, अवैध कब्जा, भूमि विवाद से संबंधित समस्याएं व पैमाइश के आवेदन ज्यादा आए। संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम निर्धारित समय पर पहुंच गए। शुरुआती दौर में तो फरियादियों की संख्या काफी कम रही, लेकिन बाद में भीड़ बढ़ गई। एडीएम ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.