सहारनपुर, फरवरी 22 -- संपूर्ण समाधान दिवस में 34 फरियादी अपनी फरियादों के निस्तारण को पहुंचे। हालांकि इस दौरान मात्र तीन का ही मौके पर निस्तारण हो सका। स्टेट हाइवे स्थित खंड विकास कार्यालय के सभागार में एसडीम युवराज सिंह की अध्यक्षता में तहसील स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरन पूर्ति विभाग, राजस्व, चकबंदी और बिजली विभाग सहित पुलिस विभाग समेत अन्य विभागों की शिकायतों के समाधान को फरियादी पहुंचे। हालांकि मौके पर तीन शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। एसडीएम युवराज सिंह ने अधिनस्थों को गुणवत्ता के आधार पर समय से समस्याओ के समाधान को निर्देशित किया। इस दौरान सीओ अभितेष सिंह, तहसीलदार पुष्पाकंर देव, कोतवाली प्रभारी अमरपाल शर्मा एवं नजाकत सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...