संभल, मार्च 18 -- चन्दौसी। तहसील में सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायत सुनी और उनका समाधान करने का आश्वासन दिया। सोमवार को तहसील परिसर के सभागार में डीएम डा. राजेन्द्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये, शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाये। वहीं एसपी ने भी पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुना एवं संबंधित थानाध्यक्षों को निस्तारण के निर्देश दिए। तहसील में 40 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें से 5 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया एवं शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.