रामपुर, अप्रैल 6 -- शनिवार को सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिनमें 96 शिकायतें प्राप्त हुईं। मौके पर ही अधिकारियों ने 18 का निस्तारण कराया, शेष के निस्तारण के लिए संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी जोगिन्दर सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र की उपस्थिति में तहसील सदर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां 22 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 04 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों/समस्याओं को सुना तथा विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों को सम्बन्धित विभागीय अधिकारी को बुलाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर व गुणवत्तापूर्ण ढ़ंग से शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान राजस्व, नगर पालिका, विद्युत आदि विभागों की शिकायतें प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.