मुरादाबाद, दिसम्बर 6 -- संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को 41 लोगों ने समस्या का समाधान करने को शिकायत दर्ज कराई लेकिन एक भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। भारतीय किसान यूनियन में फौलादपुर के प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। एसडीएम प्रीति सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस शनिवार को तहसील सभागार में संपन्न हुआ, जिसमें कुल 41 लोगों ने शिकायत की लेकिन एक का भी समाधान नहीं हुआ। भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष घनेंद्र शर्मा के नेतृत्व में फौलादपुर के प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। किसानों का कहना है कि प्रधान ने पूर्व एसडीएम तक से अभद्रता की उसके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.