अंबेडकर नगर, मई 4 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिले की पांच तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें 403 शिकायतें आई। इसमें से मौके पर 38 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया, जबकि अन्य शिकायतों को निस्तारित करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जलालपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ आनन्द कुमार शुक्ल ने फरियादियों की समस्या सुनी। अधिकारियों को निर्देश दिया कि ज्यादा से ज्यादा शिकायतों का निस्तारण करने का प्रयास किया जाए। जिससे लोगों को भागदौड़ न करनी पड़े। यहां कुल 135 शिकायतें आई, जिसमें से 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष 123 शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। इसी तरह भीटी तहसील में 63 शिकायतें प्राप्त हुई,जिसमें से 4 शिकायतों का निस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.