आजमगढ़, जनवरी 5 -- फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील सभागार में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का अयोजन किया गया। इस दौरान प्रस्तुत हुए 87 शिकायती प्रार्थना पत्रों में 12 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। संपूर्ण समाधान दिवस पर कनेरी गांव के मंदिर की सुरक्षा और बंजर भूमि पर कब्जा किए जाने का मामला आया। शिकायतकर्ता रमाकांत यादव ने कनेरी गांव के खेलने वाले बच्चों के साथ तहसील दिवस में शिकायत कर बताया कि भूमाफियाओं द्वारा बंजर और मंदिर की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। बच्चों ने बंजर जमीन को खेल मैदान बनाने की मांग की। फूलपुर नगर पंचायत की सभासद अनवरी वेगम, इफ्तेखार अहमद गुड्डू ने नाली निर्माण में धांधली, जन्म-मृत्यु प्...