मिर्जापुर, अगस्त 18 -- मिर्जापुर, संवाददाता l जनता को त्वरित एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के लिए सोमवार को जनपद के चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया l चुनार तहसील में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने संयुक्त रूप से शिकायतकर्ताओं की समस्या को सुनकर समाधान किया l इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों से पीड़ितों की समस्याओं को सुन कर निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिया l साथ ही चेताया कि एक ही समस्या के समाधान के लिए फरियादी को बार बार तहसील, एसडीएम या जिलाधिकारी कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े l इस तरह की शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई कि जाएगी l इसके अलावा तहसील सदर,मड़ीहान और लालगंज में भी अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारियों ने जनता की समस्याएं सुन कर समाधान किया l
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.