अमरोहा, दिसम्बर 6 -- शनिवार को जिले के चारों तहसील मुख्यालयों पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिम्मेदार अफसरों के सामने कुल 63 शिकायतें दर्ज कराई गईं। मौके पर नौ ही शिकायतों का निस्तारण किया जा सका। लंबित शिकायतों को समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अफसरों को सौंपा गया। नौगावां सादात तहसील मुख्यालय पर दिवस आयोजन की अध्यक्षता करते हुए डीएम निधि गुप्ता ने जिम्मेदार अफसरों को शिकायत निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी। लापरवाही बरतने के दोषी अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी। कहा कि दिवस में आने वाली शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। निस्तारण से शिकायतकर्ता का संतुष्ट होना भी जरूरी है। नौगावां सादात में 16 में से दो शिकायतों का निस्तारण नौगांवा सादात। डीएम निधि गुप्ता की अध्यक्षत...