बोकारो, जनवरी 14 -- बोकारो, प्रतिनिधि। संपूर्ण ब्राह्मण समाज की ओर से गरगा डैम के समीप बुधवार को वन भोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्यामल झा ने की। जबकि संचालन जिला मीडिया प्रभारी गंगेश पाठक ने किया। समारोह की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुई। आयोजन का उद्देश्य समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी भाईचारे को मजबूत करना और सामाजिक दायित्वों पर विचार-विमर्श करना रहा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रवीन्द्र कुमार पांडेय ने कहा ब्राह्मण समाज बुद्धिजीवियों का समाज है, जो अपने विवेक और ज्ञान के बल पर समाज को दिशा देता है। समाज के लोग अग्रिम पंक्ति में रहकर सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में अहम भूमिका निभाएं और नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ें। केंद्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र दुब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.