पलामू, अक्टूबर 11 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने जिला कार्यालय में संपूर्ण क्रांति जनक भारत रत्न लोक नायक जयप्रकाश नारायण की 123 वीं जयंती मनाई। कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि कर नमन किया। मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा कि जयप्रकाश नारायण केवल एक राजनेता ही नहीं बल्कि स्वतंत्रता सेनानी भी थे। उनका जन्म 11 अक्टूबर 1902 ई.को हुआ था। उन्होंने 1974 में महंगाई बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, दोष पूर्ण शिक्षा नीति को लेकर आंदोलन किया था। लोकनायक ने 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आज देश में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी अधिक है जिसे दूर करने के लिए एक और आंदोलन की जरूरत है। इस अवसर पर कृष्णा राम, जयपाल मोची, संतोष विश्वकर्मा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...