मिर्जापुर, फरवरी 3 -- हलिया। आकाक्षी ब्लॉक हलिया के सभागार में सोमवार को संपूर्ण अभियान 2.0 का दीप प्रज्ज्वलित कर खंड विकास अधिकारी विजय शंकर त्रिपाठी व शशी पटेल ने शुभारंभ किया। एफएमडी टीकाकरण अभियान को हरी झंडी दिखाया। इस दौरान बाल विकास परियोजना विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, विकास विभाग, पंचायत विभाग, कृषि विभाग एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारियों, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रिओं ने जारूकता अभियान चलाया। शिक्षा विभाग के त्रिभुवन नाथ शुक्ला ने बताया कि प्रत्येक बच्चों को 12 सौ रूपये प्रति वर्ष जूता, मोजा, यूनिफॉर्म, बैग ,खरीदने के लिए शासन से अभिभावकों के खाते में भेजा जाता है। विद्यालयों में 40 बच्चियों पर एक शौचालय का निर्माण कराया गया है। पशु डॉक्टर कमलेश कुमार ने पशुओं के रख-रखाव एवं दुधारू पशुओं को आहार देने की जानकारी दी। प्रभारी...