पाकुड़, फरवरी 5 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में गुरूवार को बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में संपूर्णता अभियान 2.0 की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्य रुप से 28 जनवरी 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक चलने वाले इस अभियान के तहत मुख्य पांच बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर जानकारी दी गई। पांच बिंदुओं में - जन्म के समय जीवित बच्चे का वजन लेना, टीबी की जांच, आंगनबाड़ी केंद्रों में वीएचएसएमडी दिवस आयोजित करने, सभी विद्यालयों में लड़कियों के लिए शौचालय की व्यवस्था रखने तथा जानवरों का टीकाकरण किया जाना शामिल है। साथ ही इन सभी बिंदुओं से संबंधित डाटा को पोर्टल में अपलोड करना है। बीडीओ ने बताया कि उपरोक्त पांचों बिंदुओं पर ससमय कार्य पूरा करते हुए महेशपुर प्रखंड सहित पूरे पाकुड़ जिले को 100 प्रतिशत सं...