भागलपुर, फरवरी 1 -- पीरपैंती। प्रखंड मुख्यालय में स्थित ट्रायसम भवन में नीति आयोग के अंतर्गत संपूर्णता अभियान 2 का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के बारे में बीडीओ द्वारा उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई। बताया गया कि यह अभियान 28 जनवरी से 14 अप्रैल तक चलेगा। जिसमें तीन महीने में कृषि से संबंधित 6 संकेतकों, पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि पूर्णता का शत-प्रतिशत लक्ष्य रखा गया है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए ग्रामीण स्तर पर शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। इस मौके पर बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली तथा एक से बढ़कर एक रंगोली बनाकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक मुरारी पासवान, प्रमुख रश्मि कुमारी, बीडीओ अभिमन्यु कुमार, बीपीआरओ कामेश्वर नारायण सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

हिंदी हि...