आदित्यपुर, फरवरी 3 -- चांडिल, संवाददाता। नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 का सोमवार को कुकड़ू प्रखंड सभागार शुभारंभ हुआ। प्रमुख प्रतिमा वाला पातर, बीडीओ राजश्री ललिता बाखला ने शुभारंभ किया। बीडीओ ने कहा कि संपूर्णता अभियान-2 के तहत छह प्रमुख संकेतकों की पूर्ण संतृप्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जाएगा। इनमें आईसीडीएस कार्यक्रम के अंतर्गत 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों को नियमित पूरक पोषण, आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित बच्चों की माप दक्षता, कार्यात्मक शौचालय एवं पेयजल सुविधा वाले आंगनबाड़ी केंद्रों का प्रतिशत, बालिकाओं के लिए पर्याप्त शौचालय सुविधा वाले स्कूलों का प्रतिशत तथा गोवंश के एफएमडी टीकाकरण का प्रतिशत शामिल है। यह अभियान 28 जनवरी से 14 अप्रैल तक संचालित...