चंदौली, फरवरी 17 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कुछमन रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार की भोर साढ़े तीन बजे डाउन की संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस में सवार एक युवक गिर गया, जिससे युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे आरपीएफ के जवान ने घायल युवक को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां उपचार चल रहा है। बिहार नालंदा जिले के बिहार शरीफ रंघुई निवासी 18 वर्षीय शाहिल गुजरात में मजदूरी करता है। वह गुजरात से दिल्ली पहुंचा और डाउन की संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार होकर घर जा रहा था। वह पीडीडीयू जंक्शन से सटे कुछमन स्टेशन के समीप ट्रेन से पहुंचा कि गिर गया। आशंका जताई जा रही है कि गेट पर बैठा था। इसकी जानकारी होने पर आरपीएफ की सिपाही अंजनी कुमार गुप्ता ने एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल भेजवाया। दिलदानगर आरपीएफ इंस्पेक्टर राना प्रताप सि...