जमशेदपुर, जुलाई 15 -- झारखंड अधिविध परिषद (जैक) रांची द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं की संपूरक एवं इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पहले बिना विलंब शुल्क के फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 जुलाई को समाप्त हो चुकी थी। बाद में इसे 14 जुलाई तक बढ़ाया गया था। अब विलंब शुल्क के साथ इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि भी बढ़ा दी गई हैं झारखंड अधिविध परिषद के अधिकारिक वेबसाइट पर से पहले जुलाई तक विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरे जाने थे जिसे अब 17 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को झारखंड अधिविध परिषद, रांची के द्वारा जारी आधिकारिक सूचना में दिए गए सभी दिशानिर्देशों एवं प्रक्रियाओं को पालन करते हुए ऑनलाइन आवेदन करना है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.