उन्नाव, फरवरी 24 -- उन्नाव। पशुधन एवं जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने मंगलवार को विकास भवन में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की सघन समीक्षा की। बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में विपक्षी दलों पर कड़ा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों और वर्तमान योगी सरकार में बड़ा अंतर आया है। मंत्री ने कहा, 2014 से पहले अखिलेश सरकार में कसाई को देखकर गाय कांपती थी, लेकिन आज योगी सरकार में गाय को देखकर कसाई कांपता है। आवारा गोवंश पर किसानों को नसीहत जिले में छुट्टा पशुओं और फसलों की बर्बादी के सवाल पर मंत्री ने दोटूक शब्दों में कहा कि इसमें विभाग से कहीं ज्यादा किसान जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि किसान दूध निकालने के बाद गोवंश को सड़कों पर छोड़ देते हैं। विभाग जितने पशुओं को संरक्षित करता है, उससे कहीं अधिक संख्या में किसान उन्...