उन्नाव, दिसम्बर 14 -- औरास। मार्ग दुर्घटना में बीस दिन पहले गंभीर रूप से घायल 70 वर्षीय रामऔतार कनौजिया की इलाज के दौरान रविवार को अस्पताल में मौत हो गई। हादसे ने परिजनों और स्थानीय लोगों में कोहराम मचा दिया। रामऔतार 20 नवंबर को औरास-संडीला मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास खड़े होकर अपने खेत देख रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...