नई दिल्ली, जनवरी 8 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। देश-दुनिया में तेजी से हो रहे डिजिटल बदलाव को देखते हुए भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई) ने प्रशिक्षण ले रहे सीए छात्रों को अपनी उपस्थिति और किए गए कार्यों का विवरण दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। छात्र इसे ई-डायरी में दर्ज कर सकते हैं। नए वर्ष में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग शुरू करने वाले सभी सीए छात्रों के लिए यह अनिवार्य है। सीए छात्र किसी अनुभवी चार्टर्ड अकाउंटेंट के अधीन प्रशिक्षण लेते हैं। इसमें छात्र ऑडिट, टैक्सेशन (आयकर, जीएसटी), अकाउंटिंग, कंपनी कानून, फाइनेंशियल रिपोर्टिंग और कंसल्टेंसी जैसे कार्यों में प्रत्यक्ष रूप से शामिल होते हैं। इसे आर्टिकल्ड ट्रेनिंग कहा जाता है। संस्थान का कहना है कि ई-डायरी (डिजिटल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग डायरी) के जरिए तकनीक का उपयोग करते हुए ट्रेनिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.