नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। प्रसिद्ध भारतीय कलाकार कृष्ण खन्ना की शताब्दी को समर्पित एक विशेष कला प्रदर्शनी 'ग्रैविटास: ए जर्नी फ्रॉम विदिन' त्रिवेणी कला संगम की गैलरी नव्या में आयोजित की गई है। यह प्रदर्शनी गैलरी नव्या द्वारा प्रस्तुत की जा रही है। इसमें कलाकार की चुनिंदा कृतियां प्रदर्शित हैं। प्रदर्शनी का मुख्य फोकस विस्थापितों, मजदूरों और रोजमर्रा की जिंदगी में संघर्ष करने वाले लोगों की गरिमा पर है। कृष्ण खन्ना के चित्रों में मेहनत की कठोरता, विस्थापन की पीड़ा और मानव जीवन की सादगी को बेहद संवेदनशील तरीके से दर्शाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.