नई दिल्ली, दिसम्बर 28 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह बेहद घना कोहरा छाने के आसार हैं। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बीच, रविवार को दिन भर खिली धूप के चलते अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। सफदरजंग में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में रविवार सुबह हल्का कोहरा देखने को मिला। सुबह के समय पालम में दृश्यता का न्यूनतम स्तर 500 मीटर तक रहा। दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा साफ हो गया और धूप निकल आई। दिन के समय भी तेज धूप निकली रही। इसके चलते अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ है। सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो कि सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.