नई दिल्ली, दिसम्बर 25 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी में वायु प्रदूषण का स्तर कम होने के बाद शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को फिर से सामान्य रूप से खोलने की अनुमति दी है। निदेशालय ने कहा है कि कक्षा छठी से नौवीं और 11वीं के लिए स्कूलों में सामान्य कक्षाएं फिर से शुरू होंगी। हालांकि, कक्षा पांचवीं तक के छात्रों के लिए हाइब्रिड मोड में कक्षाएं संचालित की जाएंगीं। यह आदेश डीओई, एनडीएमसी, एमसीडी और दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, गैर-सहायता मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में लागू होगा। बता दें कि, 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए कक्षाएं फिजिकल मोड में चल रही हैं। यह आगे भी फिजिकल मोड में ही चलती रहेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...