नई दिल्ली, जनवरी 5 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस के सहयोग से सोमवार को दिल्ली विश्वविद्यालय में दो पुलिस बूथों का उद्घाटन हुआ। इस दौरान मिरांडा हाउस कॉलेज में पिंक बूथ और विश्वविद्यालय के गेट नंबर 4 पर इंटीग्रेटेड पुलिस बूथ का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में दिल्ली के पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा (आईपीएस) ने कहा कि हम (पुलिस) मुसीबत की घड़ी के साथी हैं। जब भी किसी को कोई दिक्कत आती है तो प्रत्येक व्यक्ति सबसे पहले 100 नंबर या 102 पर कॉल करता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस का मौरिस नगर थाना दिल्ली विश्वविद्यालय को ही प्रायोजित है। ये दो नए बूथ भी उसी का विस्तार हैं। उन्होंने पिंक बूथ को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि यह बूथ महिला पुलिस द्वारा प्रबंधित किया जाएगा, लेकिन इसकी सेवाएं सभी वर्गों के लिए उपलब्ध हैं। कार्यक्रम की अध्...