नई दिल्ली, फरवरी 18 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली में दशकों पुरानी पानी और सीवर की समस्याएं जल्द ही खत्म होंगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को पश्चिमी दिल्ली स्थित टोडापुर के रामलीला मैदान में दिल्ली जल बोर्ड की पानी आपूर्ति और सीवर नेटवर्क की 2100 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि उनकी सरकार केवल घोषणाएं नहीं करती, बल्कि योजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए काम करती है। सीएम ने कहा कि राजधानी में साफ पेयजल की उपलब्धता और आधुनिक सीवरेज प्रणाली विकसित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। जिन परियोजनाओं का बुधवार को लोकार्पण किया गया है, वे न केवल जल आपूर्ति और सीवर शोधन की क्षमता को बढ़ाएगी, बल्कि दिल्ली को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने की दिशा में भी बड़ी भूमिका न...