नई दिल्ली, जनवरी 5 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी के पत्राचार विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत 10वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों के लिए प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। शिक्षा निदेशालय के मुताबिक, छात्रों को निर्देश दिया गया है कि उन्हें प्री-बोर्ड परीक्षा में जरूर शामिल होना है। ये परीक्षाएं तय पीसीपी केंद्र और स्कूल में आयोजित होंगी। परीक्षाएं दो पालियों में बुधवार से शुरू होंगी। निदेशालय ने बताया कि छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन या दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर रोक है। शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्री-बोर्ड की तैयारियां पूरी हो गई हैं। इसके परिणाम को देखा जाएगा। परिणाम के आधार पर छात्रों...