नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। सूर्य की उपासना का महापर्व छठ आस्था के साथ नहाय खाय से शनिवार से शुरू होगा। चार दिन तक चलने वाले पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। राजधानी में बड़े से लेकर छोटे छठ घाटों में तैयारियां अंतिम दौर में है। अधिकतर जगहों में छठ घाटों को संवार दिया गया है। यमुना नदी किनारे बने घाट श्रद्धालुओं को दूर से ही आकर्षित कर रहे हैं। घाटों की सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। कश्मीरी गेट के वासुदेव घाट, कालिंदी कुंज घाट, आईटीओ स्थित यमुना घाट व सोनिया विहार घाटों में तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। लोक संस्कृति की दिखेगी झलक छठ महापर्व पर लोक संस्कृति की झलक श्रद्धालुओं को देखने को मिलेगी। इसके लिए अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, मैथिली-भोजपुरी लोकगीतों से छठ घाट गूंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.