नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली कैंट स्थित आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल) के नेत्र रोग विभाग ने ग्लूकोमा सर्जरी के साथ भारत में पहली बार आईस्टेंट के साथ 3डी फ्लेक्स एक्वस एंजियोग्राफी की है। रक्षा मंत्रालय ने इसे भारतीय चिकित्सा के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। स्टैंड-माउंटेड स्पेक्ट्रालिस सिस्टम और अत्याधुनिक 3डी ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप से संचालित यह चिकित्सा प्रक्रिया वैश्विक स्तर पर सशस्त्र बलों की चिकित्सा सेवाओं में अग्रणी है। आर्मी अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि अंधेपन के कारणों में ग्लूकोमा प्रमुख कारण है। देश में तेजी से बढ़ता ग्लूकोमा चिकित्सकों के लिए भी चुनौती बन रहा है। यह 3डी फ्लेक्स एक्वस एंजियोग्राफी की नई और अभूतपूर्व तकनीक इसकी देखभाल और उपचार में बेहद कारगर है। उन्होंने बताया कि 3डी फ्लेक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.