नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह कई इलाकों में स्मॉग और हल्का कोहरा छाने की संभावना है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में भी हवा की गति कम होने के कारण प्रदूषण के स्तर में वृद्धि हो सकती है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम आर्द्रता 94 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 52 प्रतिशत रही। हवा में नमी और प्रदूषक कणों की उपस्थिति के कारण सुबह के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, रात के तापमान में गिरावट और हवा की गति धीमी रहने से स्मॉग की परत और घनी हो सकती है। लोगों को सुबह के समय अनावश्यक रूप से खुली हवा में न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.