नई दिल्ली, दिसम्बर 2 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के दो खंड रविवार देर रात खुलने से यात्रियों को सहूलियत हुई है, लेकिन यहां विपरीत दिशा में दौड़ रहे वाहन हादसों को दावत दे रहे हैं। मंगलवार को गीता कॉलोनी से चढ़ते ही 300 से 400 मीटर आगे कई वाहन चालक अचानक विपरीत दिशा में लौटने लगे। इन चालकों का कहना था कि उन्हें कश्मीरी गेट बस अड्डा जाना था, लेकिन बीच में उतरने के लिए कोई रैंप नहीं होने से वापसी का यही तरीका उन्हें आसान लगा। इससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। शास्त्री पार्क पर बनाया गया लूप केवल चढ़ने के लिए है, लेकिन कुछ लोग उसी लूप का इस्तेमाल उतरने के लिए भी कर रहे हैं। एनएचएआई ने इन बिंदुओं पर सुरक्षा गार्ड भी तैनात किए हैं, लेकिन चेतावनियों के बावजूद चालक मानने को तैयार नहीं दिखे। नियमों की उड़ा रहे धज्ज...