नई दिल्ली, जनवरी 20 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली की मुख्य सड़कों से जाम खत्म करने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने तीन फ्लाईओवर से जुड़े बड़े प्रोजेक्टों को मंजूरी दी है। इनमें पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी पंखा रोड पर नए फ्लाईओवर की योजना के साथ ही दो अत्यंत महत्वपूर्ण फ्लाईओवर जखीरा और सीलमपुर की व्यापक मरम्मत का कार्य शामिल है। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि दिल्ली के जिन इलाकों में ट्रैफिक दबाव बढ़ रहा है, वहां हम पहले से योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के फ्लाईओवर सिर्फ आज के लिए नहीं, बल्कि आने वाले दशकों के लिए सुरक्षित होने चाहिए। इसी कारण हम आधुनिक इंजीनियरिंग तकनीकों का उपयोग कर रहे हैं। दिल्ली सरकार का लक्ष्य राजधानी में सुरक्षित सड़कों, सुगम यातायात और मजबूत अवसंरचना को सुनिश्चित करना ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.