नई दिल्ली, दिसम्बर 29 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। नव वर्ष को लेकर राजधानी के स्थानीय से लेकर प्रमुख बाजार सज गए हैं। बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। लोगों को आकर्षित करने के लिए दुकानदारों ने अपनी दुकानों में साज-सज्जा कर रखी है। बाजारों में ग्राहकों को लुभाने के लिए सामानों पर ऑफर भी दे रहे हैं। करोल बाग, सरोजिनी नगर, लाजपत नगर और चांदनी चौक में भारी भीड़ को देखते हुए बाजार समितियां पूरी तरह सतर्क हैं। करोल बाग बाजार में सोमवार को जहां तक नजर जा रही थी, वहां केवल खरीदार ही खरीदार नजर आ रहे थे। रेडीमेड कपड़ों, जूतों, आभूषणों और उपहारों की दुकानों पर खास भीड़ देखने को मिली। आलम यह था कि लोगों को भीड़ के बीच से आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उधर, बाजार के आस-पास की सड़कों पर जाम की स्थिति देखने को मिली। रोहि...