नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर कोहरे से होने वाली दिक्कतों को कम करने के लिए अपनी तैयारियों को और मजबूत किया है। एयरपोर्ट पर अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सिस्टम, उन्नत डाटा-आधारित पूर्वानुमान तकनीक और रनवे पर बेहतर सुविधाओं को शामिल किया गया है, ताकि कम दृश्यता के दौरान भी फ्लाइट संचालन सुरक्षित और सुचारू रहे। डायल पायलट परियोजना के तहत विंटर फॉग एक्सपेरिमेंट का उपयोग भी करेगा, जो 85 फीसद सटीकता के साथ कोहरे की भविष्यवाणी करने का दावा करता है। इससे कोहरे का अनुमान काफी पहले लगाया जा सकेगा। यह जानकारी एयरलाइंस, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) और ग्राउंड स्टाफ को पहले से योजना बनाने और मिलकर काम करने में मदद करेगी। डायल से प्रा...